दिल्ली में बदला लेने के लिए दो युवकों ने भतीजे की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के नंदनगरी इलाके से एक दिल दहलाने वाला सामने आया है. इलाके में दो युवकों ने एक शख्स से बदला लेने के लिए उसके भतीजे की हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज करके तुरंत जांच शुरू दी. साथ ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें रात करीब 9.30 बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली थी. आरोपियों की पहचान सलमान और अरबाज के रूप में हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि मुर्गा मार्केट में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास एक व्यक्ति की गर्दन पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उन्हें कृष्ण कुमार नाम के शख्स ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी.
सलमान और अरबाज ने किया हत्या का षड्यंत्र
कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज करवाने के दौरान पुलिस को बताया कि सलमान और उसका भाई अरबाज नाम के दो व्यक्ति गली नंबर 1 सुंदर नगरी के पास एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने बीच-बचाव करके दोनों भाइयों को डांटा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा. कृष्ण कुमार ने कहा कि करीब आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि सलमान और अरबाज उनके भतीजे मनीष से झगड़ रहे हैं.
हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अरबाज ने मनीष को पकड़ रखा है और सलमान ने उसकी गर्दन के दाहिने हिस्से पर वार कर दिया. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने 16 नवंबर की सुबह दोनों आरोपियों सलमान और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है. मृतक के घरवालों ने आरोपियों को सख्त-सख्त सजा देने की मांग की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सलमान चाय की दुकान का काम करता है जबकि अरबाज मजदूर हैं.

केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल