पीएम मोदी के बयान पर उदित राज का पलटवार
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पार्टी का एटीएम वाले बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि उन्होंने 8 नवंबर 2016 को देश की जनता को बीजेपी का एटीएम बना दिया था। क्या बीजेपी के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड से बड़ा एटीएम हो सकता है? उन्होंने आगे कहा बैंकों को लूटा जा रहा है। करीब 25 लाख रुपये की कर्जमाफी भी उनका एटीएम है। अडानी और अंबानी उनके दो सबसे बड़े एटीएम हैं। क्या वे कर्नाटक के बारे में जो कहा, उसे साबित कर सकते हैं? क्या प्रधानमंत्री को गैरजिम्मेदाराना तरीके से बोलना शोभा देता है? हम प्रधानमंत्री मोदी के हजारों घोटालों के सबूत दे सकते हैं, लेकिन जब तक उनकी सरकार सत्ता में है एजेंसियां इस पर ध्यान नहीं देंगी। दरअसल, नौ नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जिस किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, वो पार्टी के ‘शाही परिवार’ के लिए एटीएम बन जाता है। पीएम मोदी ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अकोला में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र को कांग्रेस का एटीएम नहीं बनने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए इतना भ्रष्टाचार करती है, तो व्यक्ति कल्पना कर सकता है कि सत्ता में आने के बाद यह पार्टी कितनी भ्रष्ट होगी।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा