उज्जैन के अधिकारी करेंगे प्रयागराज कुम्भ में व्यवस्थाओं की स्टडी
भोपाल । उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ मेले का आयोजन 2028 में होना है। इससे पहले व्यवस्था दुरुस्त करने और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई तकनीक के साथ सुगम व्यवस्था बनाने पर जोर है। इसके लिए उज्जैन से अधिकारियों की एक टीम प्रयागराज कुम्भ की व्यवस्था देखने जाएगी।
उज्जैन कलेक्टर-एसपी और जिले के अन्य अधिकारी जल्द ही प्रयागराज जाएंगे। वहां 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आना अनुमानित है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि प्रयागराज कुम्भ के प्रबंधन को देखने उज्जैन से अधिकारियों की टीम वहां जाएगी। इसमें जिला कलेक्टर, उज्जैन एसपी, पंचायत सीओ, नगर निगम कमिश्नर, पीएचई विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। प्रयागराज कुम्भ में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है जो शाही स्नान के साथ अन्य पर्व पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। 13 जनवरी 2025 को पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा के दिन होगा।

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव