एम्स पार्किंग में इंजीनियर की कार से चोरी करने वाले बेसूराग
भोपाल। बाग सेवनियां थाना क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल की पार्किंग से साफ्टवेयर इंजीनियर की कार को निशाना बनाकर लैपटॉप, दो चार्जर, हैडफोन, अंगूठी व कपड़े चोरी करने वाले आरोपी का फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना बीती 4 दिसंबर तब की है, जब फरियादी रेटिना कार्यक्रम देखने एम्स पहुंचे थे। पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत कि जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस जहॉ पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अज्ञात आरोपी की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। वहीं क्षेत्र में इस तरह की वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपियो सहित निगरानी शुदा बदमाशो को भी थाने तलब कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कोलार निवासी अटल तिवारी (27) ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वो मुंबई की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। 4 दिसंबर को वह रेटिना कार्यक्रम देखने एम्स पहुंचे थे। अपनी कार उन्होंने पार्किंग में खड़ी की थी। वह कार्यक्रम देखकर रात को लौटे तो देखा कि कार में रखा उनका बेग गायब था। चोरी गए बेग में लैपटॉप, दो चार्जर, अंगूठी और कपड़े रखे थे। फरियादी का कहना है कि पार्किंग में कार खड़ी करते समय वह कार की खिड़की का कांच पूरी तरह बंद करना भूल गए थे। अनुमान है, कि इसी कांच से हाथ डालकर कार का गेट खोलकर बदमाश ने अंदर रखा सामान चुरा लिया।

UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज