दिल्ली विधानसभा सत्र में हंगामा, अनिल झा को माफी मांगने की चेतावनी
दिल्ली विधानसभा सत्र के आखिर सदन में जमकर हंगामा हुआ. कैग रिपोर्ट पर चर्चा में मॉडल टाउन सीट से विधायक अशोक देवड़ा ने भी हिस्सा लिया. वो बोल रहे थे तभी आम आदमी पार्टी विधायक अनिल झा ने कहा कि ये रामलीला कर रहे हैं. इस पर सत्ता पक्ष के विधायक शोर मचाने लगे. सदन में जमकर हंगामा हुआ. करनैल सिंह ने अनिल झा से माफी मांगने के लिए कहा. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अनिल झा से माफी मांगने और रामलीला शब्द वापस लेने के लिए कहा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को आदेश दिया कि वो अनिल झा को बाहर लेकर जाएं. वहीं, सदन में बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि CAG रिपोर्ट ने केजरीवाल के स्वास्थ्य मॉडल का काला-चिट्ठा खोल दिया है. रिपोर्ट में एंबुलेंस आवश्यक उपकरणों और यंत्रो के बिना चलते हुए पाई गईं. 21% स्टाफ की कमी है. अस्पतालों में ब्लड बैंक, आईसीयू, ऑक्सीजन, एंबुलेंस जैसी लाइफ सपोर्ट सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं.
भोजन के गुणवत्ता की कभी भी जांच नहीं हुई
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराए गए भोजन के गुणवत्ता की कभी भी जांच नहीं हुई. हीमोफीलिया और रेबीज जैसी घातक बीमारियों के लिए इंजेक्शन नहीं थे. स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की कमी वाले जिला अनुसार क्षेत्रों का कभी आंकलन नहीं किया गया. न ही अस्पतालों में बेड और नए भवन की जरूरत का आंकलन करने के लिए अध्ययन किया गया.
उपराज्यपाल वीके सक्सेना का लेटर
उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा को एक पत्र में लिखा है. इसमें कहा है कि दिल्ली में विकास के वादों को पूरा करने के लिए मिशन-मोड रणनीति की जरूरत है. उनके इस पत्र को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने सोमवार को पढ़कर सुनाया. अपने पत्र में एलजी ने कहा है, मैं अपने अभिभाषण में उल्लिखित वादों को पूरा करने की दिशा में रचनात्मक कदम उठाने के लिए सदन को बधाई देता हूं. हमें उनके कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन-मोड रणनीति की जरूरत है. मुझे खुशी है कि सरकार ने इन प्रतिबद्धताओं पर काम करना शुरू कर दिया है.उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण के लिए दिल्ली विधानसभा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने को लेकर सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया.

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे