युवा वर्ग में तेजी से पनप रहा है अर्बन हार्ट सिंड्रोम
नई दिल्ली। वर्क प्रेशर, तनाव, नींद की कमी, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव और जंक फूड की अधिकता जैसे कारणों से आजकल युवा वर्ग में अर्बन हार्ट सिंड्रोम तेजी से पनप रहा है। यह कोई एकल बीमारी नहीं, बल्कि कई समस्याओं का एक मिश्रण है, जो दिल की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। यह सिंड्रोम खासकर 30 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है, जिनका दिल अब उतनी ताकत के साथ काम नहीं कर पा रहा, जितना उसे करना चाहिए।
अर्बन हार्ट सिंड्रोम के लक्षणों में सांस फूलना, थकान, सीने में भारीपन, दिल की अनियमित धड़कन और हाई ब्लड प्रेशर शामिल हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं लगातार मानसिक तनाव, घंटों एक ही जगह बैठे रहकर काम करना, एक्सरसाइज की कमी, धूम्रपान, जंक फूड और नींद की गड़बड़ी। इसके अलावा लगातार कैफीन या एनर्जी ड्रिंक का सेवन और प्रदूषण भी इस स्थिति को और खराब कर सकते हैं। इस सिंड्रोम का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को होता है जो पहले से डायबिटीज, हाई बीपी या तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
हालांकि, जीवनशैली में बदलाव लाकर इससे बचाव किया जा सकता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या योग करना, पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार जिसमें फल, हरी सब्जियां और फाइबर शामिल हो, तनाव को कम करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। शहरी जीवन की तेज रफ्तार में खुद को स्वस्थ रखना कठिन जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं।

शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप