अमेरिकी खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड भारत का करेंगी दौरा
अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड इंडो-पैसिफिक दौरे पर रवाना हुईं हैं। इस दौरान वो भारत का भी दौरा करने वालीं हैं। सोमवार को उन्होंने बताया कि वो जापान, थाईलैंड और भारत का दौरा करने वाली हैं।
पीएम मोदी से हुई थी मुलाकात
फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था। पीएम मोदी ने अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात तुलसी गबार्ड से भी हुई थी। अब पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद तुलसी भारत आने वालीं हैं।
तुलसी गबार्ड ने अपने दौरे की शुरुआत प्रशांत महासागर में मौजूद अमेरिकी द्वीप हवाई की राजधानी होनोलुलू से की। यहां उनकी मुलाकात इंटेलिजेंस कम्युनिटी के लोगों, इंडो-पैसिफिक कमांड के लीडर्स और ट्रेनिंग ले रहे सैनिकों से होगी।
कौन हैं तुलसी गबार्ड?
43 वर्षीय तुलसी गबार्ड इराक युद्ध की दिग्गज हैं। अफ्रीका और मध्य पूर्व के युद्ध क्षेत्रों में उनकी तीन बार तैनाती हुई है और उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। तुलसी गबार्ड पहले एक डेमोक्रेट थीं, लेकिन अक्टूबर 2022 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2024 में रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गईं।
तुलसी गबार्ड अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू थीं, लेकिन उनका भारत से कोई संबंध नहीं है। उनके धर्म के कारण उन्हें अक्सर भारतीय मूल का समझ लिया जाता है।

नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश