वाराणसी के कारीगरों की दुनिया भर में मांग
वाराणसी । वाराणसी के कारीगरों की मांग दुनिया भर में है। ये ब्रिटेन के क्राउन बैज के साथ 20 देशों की सेना और आर्मी स्कूलों के बैज बना रहे हैं। बता दें कि भारत पर 190 साल तक राज करने वाली ब्रिटिश आर्मी से लेकर रॉयल फैमिली तक वाराणसी के कारीगरों के हाथों तैयार बैज सिर माथे पर सजाते आए हैं। ब्रिटेन में क्वीन क्राउन की जगह अब किंग क्राउन का राज है। महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद क्वीन क्राउन की जगह किंग क्राउन ने ले ली है। किंग क्राउन बैज का उपयोग वहां की रॉयल आर्मी से लेकर ब्रिटिश आर्मी तक करती हैं। वाराणसी के कारीगरों को नए डिजाइन के किंग क्राउन बैज तैयार करने का ऑर्डर मिला है। कारीगरों ने अब तक पांच हजार से अधिक बैज ब्रिटिश आर्मी के लिए तैयार करके निर्यात कर चुके हैं। वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र निवासी मुमताज आलम और उनका पूरा परिवार इस समय ब्रिटेन, फ्रांस, रूस समेत दुनिया के लगभग 20 देशों की सेना, सैनिक स्कूलों के लिए बैज तैयार करने में लगा हुआ है। मुमताज आलम ने बताया कि महारानी की मौत से पहले क्वीन क्राउन की डिजाइन के बैज तैयार होते थे। उनके निधन के बाद ब्रिटेन की राजगद्दी पर प्रिंस चार्ल्स के बैठने के बाद अब वहां किंग क्राउन चिह्न लागू है। हमें अब किंग क्राउन की डिजाइन वाले बैज तैयार करने का ऑर्डर मिला है। पांच हजार से अधिक बैज एक्सपोर्ट किये जा चुके हैं जबकि पांच हजार बैज जाने के लिए तैयार हो चुके हैं।
तीन पीढ़ी से बना रहे सेनाओं के लिए बैज
लल्लापुरा के जरदोजी के कारीगर शादाब आलम ने बताया कि वह तीसरी पीढ़ी से हैं जो दुनिया के कई देशों की सेनाओं, राष्ट्रपति, सरकारों के चिह्न, बैज तैयार करते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता मुमताज आलम के साथ कढ़ाई की बारीकियां सीखी और फिर मैं भी जरदोजी के काम से जुड़ गए।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक