वीरेंद्र सहवाग के छोटे भाई की गिरफ्तारी, चेक बाउंस मामले में हुई कार्रवाई
Virender Sehwag: भारत के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है. दरअसल, उनके छोटे भाई विनोद सहवाग को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट की ओर से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद सहवाग के भाई को चंडीगढ़ की मनीमाजरा थाना की पुलिस ने अरेस्ट किय है. विनोद सहवाग को चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश नहीं होने के चलते भगोड़ा घोषित किया गया था.
क्या है पूरा मामला?
वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग के खिलाफ 7 करोड़ रुपए के चेक बाउंस का मामला अदालत में चल रहा है. उन्हें इसी मामले में कोर्ट में पेश होना था. मगर उनके पेश नहीं होने के चलते कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया. कोर्ट की तरफ से भगोड़ा बताते ही पुलिस ने विनोद सहवाग को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. अदालत में पेशी के बाद विनोद सहवाग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विनोद सहवाग के वकील ने जमानत याचिका लगाई है, जिस पर जल्द सुनवाई होगी.
वीरेंद्र सहवाग का छोटा भाई विनोद
विनोद सहवाग, भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के छोटे भाई बताए जाते हैं. वीरेंद्र सहवाग चार भाई-बहन हैं. दोनों बहनें उनसे बड़ी हैं. वहीं भाई विनोद उनसे छोटे हैं. जो कि अभी पुलिस की गिरफ्त में हैं.
वीरेंद्र सहवाग ने 14 साल खेला इंटरनेशनल क्रिकेट
वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट के दमदार ओपनर में एक रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी इतनी विस्फोटक थी कि विरोधी गेंदबाज थर्र-थर्र कांपते थे. 1999 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से वीरेंद्र सहवाग ने अगले 14 साल भारत के लिए लगातार क्रिकेट खेला. उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उसमें अपनी छाप छोड़ी.

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे