दिल्ली में फिर एनकाउंटर: वांछित बदमाश ललित नेपाली को लगी गोली, 24 से ज्यादा मामलों में था शामिल
नई दिल्ली: राजधानी के साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और सनलाइट कॉलोनी थाने की संयुक्त कार्रवाई में तड़के सुबह कुख्यात और वांछित लुटेरा ललित उर्फ नेपाली मुठभेड़ में घायल हो गया. यह मुठभेड़ राजधानी दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड इलाके के पास हुई.
दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा बदमाश गिरफ्तार :
दिल्ली पुलिस के अनुसार,आरोपी ललित उर्फ नेपाली दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और कई मामलों में अदालत द्वारा "फरार" घोषित किया जा चुका है. ललित एक आपराधिक मामले में 14 साल की सजा पा चुका है जो साकेत थाने में दर्ज था।. उसके पास से एक अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी दिल्ली पुलिस ने बरामद किए हैं.
मुठभेड़ के दौरान अपराधी पुलिस की गोली से घायल :
मिली जानकारी के अनुसार तड़के सुबह हुई इस मुठभेड़ के दौरान ललित द्वारा की गई गोलीबारी में एसीपी लाजपत नगर की बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया. जवाबी कार्रवाई में ललित घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट STF और सनलाइट कॉलोनी थाने की संयुक्त कार्रवाई में सराय काले खां बस स्टैंड के पास वांछित अपराधी ललित के साथ मुठभेड़ हुई. वह लगभग दो दर्जन अपराधों में शामिल है और अदालत द्वारा फरार घोषित किया जा चुका है. मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया."
29 जून को अमेरिकन नागरिकों के साथ लूट के आरोपी के साथ हुई थी मुठभेड़ :
आपको बता दे की इससे पहले 29 जून को भी अमेरिकन नागरिकों के साथ लूटपपट को अंजाम देने वाले दो लुटेरे दिल्ली के आस्था कुंज पार्क, कालकाजी मंदिर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए थे. पुलिस के अनुसार, सुबह 5 बजे मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी. उन्होंने पहले पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस लगातार अपराधीक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों पर कार्रवाई कर रही है और बीते कुछ महीनो में कई सारे एनकाउंटर के मामले दिल्ली में सामने आए हैं .

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स