मौसम विभाग का पूर्वानुमान: पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
रायपुर: छत्तीसगढ़ से सटे दक्षिणी ओड़िसा के पास बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब की स्थिति बनी हुई है। जिसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। पिछले 3-4 दिनों से प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश हुई है, जिस कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र फिलहाल उड़ीसा की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर आने वाले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ तक पहुंच सकता है। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में 30 और 31 अगस्त को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव की प्रक्रिया जारी है और अगले दो दिनों में बारिश की स्थिति सामान्य हो सकती है।
पिछले 24 घंटे का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश बस्तर संभाग में हुई है। सुकमा जिले के एक दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली है, वहीं दुर्ग जिले में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। इसके अतिरिक्त मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सुकमा के कोंटा क्षेत्र में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री बिलासपुर जिले में दर्ज किया गया है, जबकी न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है।
रायपुर के मौसम का अनुमान
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को रायपुर का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शहर का तापमान 32 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट