भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, तेज हवाओं का अलर्ट
रायपुर | छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी का का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का अधिकतम तापमान सामन्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. दिन से समय चलने वाली गर्म हवांए और तेज धूप ने लोगों के मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो वहीं अप्रैल महीने की शुरुआत बारिश और आंधी की संभावनाएंभी हैं. इतन ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है.
कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की भी संभावना है. इतना ही नहीं कई जगहों पर गरज के साथ आंधी और बादल तकड़ने की भी संभावना हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक नया सिस्टम एक्टिवेट हो रहा है. उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित करेगा.
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर की बात करें तो राजधानी समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना हैं. रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियम और अंबिकापुर में न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियम रिकॉर्ड किया गया है.
48 घंटों तक लोगों को गर्मी से राहत
फिलहाल अगले 48 घंटों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगी और आसमान साफ रहेगा. इस दौरान हवाओं की रफ्तार भी 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. प्रदेश में एक-दो जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है.

समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता