गंभीर को लेकर क्या बोले शाहरुख
मुम्बई । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के मालिक शाहरुख खान ने कहा है टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ उनकी गहरी दोस्ती है। इसलिए उन्हें कभी नहीं लगा कि वह टीम छोड़कर चले गये हैं। गंभीर साल 2017 में टीम छोड़कर चले गये थे पर इसके बाद उन्होंने कोच के तौर पर वापसी करते हुए 2024 में केकेआर को जीत दिलायी। तब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। शाहरुख ने कहा, “मैंने इस बीच कभी नहीं सोचा था कि गंभीर हमें छोड़कर चले गए हैं। गंभीर के साथ वर्षों से हमेशा एक प्यारा रिश्ता रहा है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके साथ दोस्ती मजबूत बनी हुई है और गौतम गंभीर उनमें से एक हैं। उनके लिए यह एक बड़ी घर वापसी थी।
गंभीर को साल 2024 के अंत में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया और वह एक बार फिर केकेआर से अलग हो गये। वहीं केकेआर के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि साल 2017 में गंभीर के फ्रेंचाइज से जाने से टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। उसी दिशा पर भी प्रभाव पड़ा। आप हमेशा केकेआर से उच्च स्तर पर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं, और जब प्रदर्शन टीम के आभा से मेल नहीं खाता, तो यह स्पष्ट हो गया कि कुछ बदलना होगा।
उथप्पा ने कहा, जैसे ही मैंने सुना कि गंभीर वापस आ रहे हैं, मुझे याद है कि मैंने ट्वीट किया था कि ये सबसे अच्छी बात यह है। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा ने कहा, “केकेआर और सौरव गांगुली के बीच संबंध, चाहे प्रशंसकों के साथ हों या टीम के भीतर, अच्छे परिणाम नहीं दे रहे थे। इसलिए, 2011 में, एक बड़े बदलाव की योजना बनाई गई। 2011 से पहले, केकेआर को सौरव गांगुली की टीम के रूप में देखा जाता था पर उसके बाद ये गंभीर के नेतृत्व में शाहरुख की टीम बन गई।” आईपीएल 2025 सत्र की शुरुआत से पहले, केकेआर ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को उप कप्तान नियुक्त किया है। केकेआर ने जब रहाणे को टीम में शामिल किया तो यह लगभग तय था कि वह टीम की कप्तानी करेंगे, हालांकि मेगा नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में सबसे महंगे खरीदे गए वेंकेटश अय्यर और रिंकू सिंह के नाम चर्चा में थे। रहाणे की कप्तानी में हाल ही में मुम्बई ने मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी।

ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी