आखिर किस बात पर भड़के Salman Khan? बोले- अभी लड़ना बाकी है
बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने को लेकर सुर्खियों में हैं। बीती रात अभिनेता को मुंबई के प्रसिद्ध हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान जब वहां तैनात पैपराजी (फोटोग्राफर्स) ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने की कोशिश की, तो अभिनेता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मौके पर ही उन्हें कड़ी फटकार लगा दी। सलमान का यह गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, बल्कि देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर पैपराजी क्लास लगा दी।
"अगर मेरे दर्द का तमाशा बनाया तो..."
सलमान खान ने आधी रात के बाद करीब 3 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अलग-अलग एक्सप्रेशन्स के साथ अपनी कुछ सेल्फी पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों के जमावड़े पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की।
अपनी पहली पोस्ट में एक सेल्फी साझा करते हुए सलमान ने लिखा:
अगर मैंने किसी भी मीडिया या प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द का तमाशा बनाते या उसका मजा लेते देखा—वही प्रेस जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिससे बात की, जिनका ख्याल रखा ताकि वे भी अपनी आजीविका कमा सकें, तो यह ठीक नहीं होगा।"
इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए फिल्म से ज्यादा जिंदगी मायने रखती है। अपनी अगली सेल्फी के साथ भाईजान ने आगे लिखा, "लेकिन अगर वे मेरी तकलीफ से पैसा कमाना चाहते हैं, तो बेहतर है कि शांत रहें, मजे न लें। फिल्म ज्यादा जरूरी है या किसी की जिंदगी?"
"60 साल का हो गया हूं, पर लड़ना नहीं भूला"
गुस्से से लाल सलमान खान यहीं नहीं थमे। उन्होंने एक मुस्कुराती हुई सेल्फी पोस्ट करते हुए आगे लिखा, "अपने एक भाई के दुख पर ऐसा करने वालों को अगली बार देख लूंगा। मेरे साथ ऐसा करने की कोशिश करके देख लेना, बस एक बार कोशिश करना। जब तुम्हारा कोई अपना अस्पताल में भर्ती होगा, तो क्या मैं इस तरह की हरकत करूंगा?"
इसके बाद अभिनेता ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए मीडिया को याद दिलाया कि वह आज भी मुकाबला करना जानते हैं। एक बेहद गंभीर चेहरे वाली सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा, "60 साल का हो चुका हूं, लेकिन यह याद रखना कि मैं अभी भी लड़ना नहीं भूला हूं। जेल में डालोगे? हा हा..."
अस्पताल परिसर के बाहर भी फूटा था गुस्सा
इससे पहले मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर से भी सलमान खान के कुछ वीडियो इंटरनेट पर सामने आए थे, जिसमें वह पैपराजी के चिल्लाने और लगातार फ्लैश चमकाने पर बेहद असहज और नाराज दिख रहे थे।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोटोग्राफर्स ने सबसे पहले सलमान की गाड़ी को एक ट्रैफिक सिग्नल पर देखा था, जिसके बाद वे पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गए। जैसे ही सलमान अस्पताल से बाहर आए, कुछ कैमरामैन जोर-जोर से 'भाई-भाई' चिल्लाने लगे। इस पर अभिनेता ने उन्हें अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर शांति बनाए रखने को कहा और पूछा कि अगर उनका कोई अपना अंदर बीमार होता, तो क्या वे तब भी ऐसा ही तमाशा करते?

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश